- Hindi News
- International
- Pakistan India LIVE Video Update; Shehbaz Sharif Karachi Lahore Islamabad | Operation Sindoor IND PAK Army
इस्लामाबाद6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार अलसुबह दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान एयरफोर्स के नूर खान, मुरीद और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया है। हालांकि सेना का दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान एयरफोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत ने अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखते हुए कुछ समय पहले अपने फाइटर जेट्स से एयर-टू-सर्फेस मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों का निशाना PAF नूर खान बेस, मुरीद बेस और शोरकोट बेस था।
उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि हम भारत की ताकत, चालबाजी या हमलों से डरने वाली कौम नहीं हैं। अब वो हमारे जवाब का इंतजार करे।
इससे पहले चौधरी ने कहा था कि भारत ने पंजाब के जालंधर के आदमपुर से 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से एक मिसाइल आदमपुर के ही आसपास और बाकी पांच मिसाइलें अमृतसर के आस-पास के इलाकों में गिरी हैं। भारत अब अपने ही लोगों को निशाना बना रहा है, खासतौर पर पंजाब में रहने वाले सिखों और अल्पसंख्यकों को।
इधर, जंग के हालात के बीच इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को 2.3 अरब डॉलर (20 हजार करोड़ रुपए) के दो पैकेजों को मंजूरी दे दी है।
इस लोन में से 1 अरब डॉलर (8500 करोड़ रुपए) एक्सटेंड फंड फैसेलिटी (EFA) के तहत तत्काल दिए जाएंगे, जबकि 1.3 अरब डॉलर (11 हजार करोड़ रुपए) का लोन अगले 28 महीने तक किस्तों में दिया जाएगा।

IMF में कोटे के आधार पर होती है वोटिंग
IMF में 191 देश सदस्य हैं। हर देश के पास एक वोट होता है, लेकिन वोट सिर्फ इससे तय नहीं होता है। IMF में कोटे के आधार पर वोटिंग अधिकार तय होता है। यानी जिसका जितना ज्यादा कोटा होगा, IMF के फैसलों में उसकी उतनी ज्यादा सुनी जाएगी।
किस देश का कोटा कितना होगा ये उस देश की आर्थिक ताकत (जैसे GDP), विदेशी मुद्रा भंडार, व्यापार और आर्थिक स्थिरता पर निर्भर करता है। जैसे अमेरिका का कोटा सबसे ज्यादा 16.5% है, इसलिए उसका वोट सबसे ज्यादा मायने रखता है। भारत की वोटिंग पावर 2.75% के करीब है। जबकि पाकिस्तान की वोटिंग पावर 0.43% के करीब है।
वोटिंग राइट्स दो आधार पर मिलते हैं
बेसिक वोट्स: हर देश को 250 बेसिक वोट्स मिलते हैं, जो सभी देशों के लिए समान हैं।
कोटा-आधारित वोट्स: कोटा के आधार पर एक्स्ट्रा वोट्स मिलते हैं। इसके लिए IMF की स्पेशल करेंसी SDR खरीदनी पड़ती है। 1 लाख SDR पर 1 वोट मिलता है।
बेसिक वोट्स और कोटा-आधारित वोट्स को मिलाकर ही कुल वोट्स मिलते हैं।
क्या है SDR?
SDR का पूरा नाम है Special Drawing Rights (विशेष आहरण अधिकार)। ये IMF का बनाया एक अंतरराष्ट्रीय रिजर्व एसेट है। इसे ‘IMF की अंतरराष्ट्रीय नकदी’ या ‘ग्लोबल करेंसी यूनिट’ कहा जा सकता है। इसे वित्तीय लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि ये असली करेंसी नहीं है।
SDR की कीमत 5 बड़ी अंतरराष्ट्रीय करेंसी पर आधारित होती है:
- अमेरिकी डॉलर (USD)
- यूरो (EUR)
- चीनी युआन (CNY)
- जापानी येन (JPY)
- ब्रिटिश पाउंड (GBP)
IMF सभी सदस्य देशों को उनके कोटे (Quota) के हिसाब से SDR अलॉट करता है।
बिना अमेरिकी वोट के कोई फैसला नहीं लिया जाता
अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 16.5% वोटिंग राइट्स हैं। कोई फैसला लेने के लिए 85% तक वोट की जरूरत होती है। ऐसे में अगर अमेरिका वोट न करे तो बहुमत न मिलने की स्थिति में कोई फैसला पारित नहीं किया जा सकता है।
IMF में भारत ने आज वोटिंग नहीं की
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 8 मई को कहा था कि वे पिछले तीन दशकों में IMF ने पाकिस्तान को कई बड़ी सहायता दी है। उससे चलाए गए कोई भी कार्यक्रम सफल नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं।
आज वोटिंग से पहले भारत ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। भारत ने कहा कि अगर ऐसे देश को बार-बार मदद दी जाती है जो सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो इससे दुनिया को गलत संदेश जाता है।
इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को IMF का फंड मिलने के मामले पर विरोध में वोटिंग नहीं की। बाकी देशों के वोट की मदद से पाकिस्तान को ये फंड अप्रूव हो गया।

पाकिस्तान से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स…
- पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भारत के 77 ड्रोन मार गिराए हैं।
- सरकार ने यह भी कहा कि भारत के हमलों में अब तक 33 लोग मारे गए हैं जबकि 76 घायल हुए हैं।
- रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है।
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं।
- वर्ल्ड बैंक ने सिंधु जल संधि में दखलअंदाजी करने से इनकार किया। कहा भारत को मजबूर नहीं कर सकते।
- पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इंडियन आर्मी जानबूझकर पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना रही है।
- पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार पानी को हथियार बनाने पर तुली हुई है।
- पाकिस्तान सरकार ने सहयोगियों से कर्ज मांगा। बाद में कहा वेबसाइट हैक हो गई थी। पोस्ट डिलीट की।
- पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने हाजी पीर और पांडो सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियां तबाह कर दी।

पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक के बाद जारी घटनाक्रम को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने कल 9 जगहों पर ड्रोन अटैक किए

35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेना बोली- भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमलों के आरोप गलत
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की ओर ड्रोन और मिसाइल हमले करने के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘इनके दावों की कोई सच्चाई नहीं है। ये लगातार झूठ बोलते हैं। इनका आरोप झूठा है। अगर ये सच है, तो सबूत कहां है?’
चौधरी ने कहा है कि पिछले दो दिनों में भारत से आए 77 ड्रोन पाकिस्तान ने मार गिराए हैं। चौधरी ने यह भी बताया कि बुधवार को भारत की मिसाइल हमलों में पाकिस्तान में कुल 33 लोगों की मौत हुई है, और 76 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने इसे भारत की ‘हमलावर कार्रवाई’ बताया और कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत का पूरा हक रखता है।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने पाकिस्तान को 19 हजार करोड़ रुपए का फंड दिया
जंग के हालात के बीच इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए 2.3 अरब डॉलर (20 हजार करोड़ रुपए) के दो पैकेजों को मंजूरी दे दी, जिसमें 1.3 अरब डॉलर (11 हजार करोड़ रुपए) का एक नया कार्यक्रम भी शामिल है।
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी सेना बोली- भारत को हमारी फायरिंग इतनी पसंद है तो ख्वाहिश पूरी करेंगे
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) ने कहा, ‘अगर भारत को पाकिस्तान की फायरिंग इतनी पसंद है, तो हम आपकी ये ख्वाहिश अपनी पसंद की जगह, समय और तरीके से पूरी करेंगे।’
उन्होंने भारत से यह भी कहा कि ‘अगर पाकिस्तान ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके हमला किया है, तो कम से कम एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट या ड्रोन का मलबा तो दिखाइए।’
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑपरेशन सिंदूर की टाइमलाइन

37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PAK एयर फोर्स का दावा- 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान के बीच एक घंटे चला संघर्ष
पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने बताया कि मौजूदा संघर्ष के हालात में भारत ने लगभग 70 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं, जबकि पाकिस्तानी ने लगभग 40 विमान तैनात किए हैं।
ये एविएशन के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं। इसे अब हवाई युद्ध (एरियल कॉम्बैट) के इतिहास में एक क्लासिक केस की तरह पढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 7 मई को रात 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के जेट्स ने नॉर्थ और सेंट्रल इलाकों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करना शुरू किया, जिसे रडार पर पकड़ लिया गया। पाकिस्तानी वायुसेना ने सिर्फ दो मिनट में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि 12:12 बजे हमारी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। IAF के फाइटर जेट बड़ी संख्या में हवा में थे। 12:30 बजे तक हमें साफ हो गया कि यही वो समय है जब इन लोगों को फिर से समझाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि करीब 60 भारतीय एयरक्राफ्ट, जिनमें 14 राफेल भी शामिल थे, को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पहचान लिया गया। जब तक वो उड़ान भरते, हमने अपने सारे फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास 42 हाई-टेक फाइटर जेट्स थे और हमारी रणनीति ये थी कि लड़ाई को अपने फायदे वाले इलाके में लड़ा जाए।
PAF फाइटर्स ने पाकिस्तान की एयर स्पेस की सुरक्षा की। इसी वजह से हमने लाहौर और इस्लामाबाद से सभी सिविलियन फ्लाइट्स का रूट बदल दिया ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
DGPR अहमद ने बताया कि ये पूरा ऑपरेशन एक घंटे से ज्यादा चला।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका लगातार भारत-पाकिस्तान के संपर्क में
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो लगातार भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं के साथ संपर्क में हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प दोनों देशों के बीच तनाव कम होते देखना चाहते हैं।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेना बोली- हमारा एक भी सैनिक शहीद नहीं हुआ
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत के साथ हालिया तनाव के दौरान अब तक एक भी पाकिस्तानी सैनिक की शहादत नहीं हुई है।
उन्होंने बताया, ‘कुछ जवान घायल हुए हैं, लेकिन हमारे किसी भी सैनिक की शहादत नहीं हुई।’
इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 9 मई तक भारत की ओर से हुए हमलों में पाकिस्तान के 33 आम नागरिक मारे गए हैं और 62 लोग घायल हुए हैं।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब के मंत्री ने पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की
सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री आदिल अल-जुबैर ने आज पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। बैठक के दौरान, सऊदी मंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात को लेकर उनका बहुत ज्यादा परेशान है।
शरीफ ने सऊदी के मंत्री से कहा कि पाकिस्तान को UN चार्टर के तहत अपनी रक्षा के लिए कदम उठाने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक सभी विवादित मुद्दों को हल करने की अपील करता है।

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री आदिल अल-जुबैर के साथ पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ।
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सैन्य प्रवक्ता बोले- भारत अपने राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान पर हमले किए
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैसे 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारतीय मीडिया ने बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा, ‘क्या भारत पहली बार ऐसा कर रहा है? इसकी एक लंबी इतिहास है।’
उन्होंने सवाल उठाया, ‘भारत की सरकार सिर्फ 10 मिनट में कैसे तय कर सकती है कि हमले के पीछे कौन था? जब आपके पास कोई सबूत नहीं होता, तो आप सीधे सैन्य हमला शुरू कर देते हैं।’
उन्होंने कहा कि भारत अपने देश के अंदरूनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान को दोष दे रहा है। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि उसने पाकिस्तान पर हमले किए हैं और इन हमलों में आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया है।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाक रक्षा मंत्री बोले- मामला शांत होने की उम्मीद बहुत कम

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि पाकिस्तान की सेना भारत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने पिछले 3-4 दिनों में कई बार आक्रामक रवैया दिखाया है। हम कोशिश करते रहे कि किसी भी तरह मामला शांत हो, लेकिन अब इसकी उम्मीद बहुत कम है। हम अब जैसे को तैसा जवाब देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार बॉर्डर पार टेररिज्म को बढ़ावा दे रही है। भारत कई आतंकी कैंप भी चला रहा है। भारत न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि कनाडा में भी आतंकवाद फैलाने में शामिल है। अब भारत सरकार से सवाल करने का वक्त आ गया है।
भारत पर हवाई हमला करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सेना तय करेगी। वो ही तय करेगी कि मौजूदा हालात में हमारे पास भारत को जवाब देने के क्या-क्या तरीकें हैं। लेकिन अब यह साफ है कि हमने तनाव खत्म करने की जो कोशिश कर रहे थे वो खत्म हो चुकी हैं।
किसी को भी इस बात में शक नहीं होना चाहिए कि जंग हमारे दरवाजे पर दस्तक दे चुकी है। पाकिस्तान की सेना भारत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तानी सेना LoC पर बहादुरी से लड़ रही है। उसने भारत के मंसूबे को नाकाम कर दिया है।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी सेना बोली- भारत राजनीतिक मकसद पूरा कर रहा
पाकिस्तानी सेना प्रवक्ता शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को दावा किया है कि भारत अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए आतंकवाद का फायदा उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम मामले की निष्पक्ष जांच करने की कई पेशकश की लेकिन भारत ने हर बार इन्हें खारिज कर दिया।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिस हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान पर हमला, उसके बारे में जानिए
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को बताया था कि भारत ने पाकिस्तान में 3 शहरों में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं। भारत ने इन्हें तबाह करने में हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल किया है। इसे FD-2000 भी कहा जाता है। यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जिसे विमान और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है।

45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाक आर्मी का दावा- PoK में भारतीय क्वाडकॉप्टर गिराया
पाकिस्तानी आर्मी ने PoK में एक भारतीय क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) को गिराने का दावा किया है। पाक आर्मी के मुताबिक क्वाडकॉप्टर LoC क्रॉस करके पाकिस्तानी एयरस्पेस में एंटर कर गया था, जिसे शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब नष्ट कर दिया गया था।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान से जुड़े शुक्रवार के बड़े अपडेट्स…
- पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उन्होंने भारत के 77 ड्रोन मार गिराए हैं।
- सरकार ने यह भी कहा कि भारत के हमलों में अब तक 33 लोग मारे गए हैं जबकि 76 घायल हुए हैं।
- रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है।
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं।
- वर्ल्ड बैंक ने सिंधु जल संधि में दखलअंदाजी करने से इनकार किया। कहा भारत को मजबूर नहीं कर सकते।
- पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इंडियन आर्मी जानबूझकर पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना रही है।
- पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार पानी को हथियार बनाने पर तुली हुई है।
- पाकिस्तान सरकार ने सहयोगियों से कर्ज मांगा। बाद में कहा वेबसाइट हैक हो गई थी। पोस्ट डिलीट की।
- पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने हाजी पीर और पांडो सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियां तबाह कर दी।
Source link
[ad_3]