किच्चा सुदीप की मां का 86 की उम्र में निधन: अस्पताल में ली अंतिम सांस, सदमे में हैं एक्टर

किच्चा सुदीप की मां का 86 की उम्र में निधन:  अस्पताल में ली अंतिम सांस, सदमे में हैं एक्टर


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर और टेलीविजन होस्ट किच्चा सुदीप की मां सरोजा का निधन हो गया। 86 साल की सरोजा ने रविवार सुबह 7 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोजा अपोलो अस्पताल में एडमिट थीं। बढ़ती उम्र के चलते वे पिछले कई दिनों से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी परेशान हो रही थी। मेडिकल टीम ने बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मां के जाने से सदमे में हैं किच्चा

मिली जानकारी के मुताबिक, किच्चा अपनी मां के साथ बहुत स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते थे। मां की मौत की खबर से वे अभी सदमे में हैं। इस दुख की घड़ी में फैंस सहित इंडस्ट्री के लोगों की भी संवेदनाएं किच्चा के साथ हैं।

किच्चा अक्सर सोशल मीडिया पर मां के तस्वीरें शेयर करते थे। हाल ही में मदर्स डे पर उन्होंने मां के साथ की फोटो पोस्ट की थी।

मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे किच्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोजा संजीव का पार्थिव शरीर आज ही यानी 20 अक्टूबर को उनके घर लाया जाएगा। किच्चा भी मां के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंच चुके हैं। एक्टर की मां का आज ही शाम 5 बजे विल्सन गार्डन श्मशान घाट में होगा।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी किच्चा की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्टर और उनकी मां की तस्वीर को पोस्ट कर लिखा- एक्टर किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान सुदीप और उनके परिवार को शक्ति दें।



Source link
[ad_3]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *