रावलपिंडी टेस्ट: इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाए: लंच तक स्कोर 110/5, बेन डकेट की फिफ्टी; साजिद खान को 3 विकेट

रावलपिंडी टेस्ट: इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाए:  लंच तक स्कोर 110/5, बेन डकेट की फिफ्टी; साजिद खान को 3 विकेट


रावलपिंडी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेन डकेट ने 52 रन की पारी खेली।

रावलपिंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 6 और जेमी स्मिथ 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड से ओपनर बेन डकेट ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 52 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान ने 3 और नोमान अली ने 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई गुरुवार को इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 56 रन जोड़े। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नोमान अली ने 29 रन पर क्रॉली को सईम अयूब के हाथों कैच कराया। इसके बाद स्पिनर साजिद खान ने 3 विकेट लिए। उन्होंने ओली पोप को 3, जो रुट और हैरी ब्रूक को 5 रन पर आउट किया।

एक तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डकेट ने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने 84 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। डकेट ने अपनी इनिंग में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। नोमान अली ने उन्हें LBW आउट किया।

साजिद खान ने इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

साजिद खान ने इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अय्यूब, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, नोमान अली और जाहिद महमूद।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच और शोएब बशीर।

खबरें और भी हैं…



Source link
[ad_3]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *